India vs Australia: उमेश यादव ने 43 महीने बाद टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए वापसी की। हालांकि, उमेश यादव (Umesh Yadav) की ये वापसी किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे और अपने पहले ही ओवर के दौरान वो चार चौके खा गए। उमेश यादव को पिटता देखकर विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। विराट कोहली के रिएक्शन वाली फोटो पर जमकर मीम्स भी बन रहे हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर इयान बिशप ने भी इस घटना पर रिएक्शन दिया है। इयान बिशप ने लिखा, 'मैं देख सकता हूं कि विराट कोहली के इस लुक पर जमकर मीम बनेंगे।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'हर एक इंडियन फैन का रिएक्शन जब उमेश यादव बॉलिंग कर रहे थे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भुवी को 19वें ओवर में बॉलिंग करता देखकर इंडियन फैंस का रिएक्शन।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब ये कहते सुनें सभी लोग पिट रहे हैं एक दो ओवर विराट कोहली से ही करवा लो।' बता दें कि उमेश यादव काफी मंहगे साबित हुए यही वजह है कि रोहित शर्मा ने उनसे सिर्फ 2 ओवर ही फिंकवाए। उमेश यादव ने 2 ओवर में 13.50 के इकोनॉमी रेट से 27 रन लुटवाए। हालांकि, उमेश यादव ने 2 विकेट भी झटके।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 208 रन बनाए। बावजूद इस पहाड़ जैसे रन के टीम इंडिया इस मुकाबले को 4 विकेट से हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में मैथ्यू वेड के 21 गेंदों पर 45 रनों की बदौलत इस रनचेज को बड़े ही आसानी से कर लिया। कैमरून ग्रीन ने भी 30 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार