बेंगलुरू, 13 जून (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक कार्यक्रम में पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कोहली को 2016-27 और 2017-18 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहने के कारण यह अवार्ड दिया गया। कोहली ने 2016-17 सीजन में 13 टेस्ट मैचों में 74 की औसत से 1332 रन बनाए थे। 

Advertisement

सीमित ओवरों में कोहली ने 27 मैचों में 1516 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 84.22 रहा।  देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

Advertisement

कोहली ने 2017-18 सीजन में लाल गेंद से छह मैचों में 89.6 की औसत से अपने खाते में 896 रन डाले। 

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, " 2016-17 सीजन का पॉली उमरीगर अवार्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को दिया जाता है। नमन।"

एक और ट्वीट में कहा गया, "कप्तान को 2017-18 सीजन का भी पॉली उमरीगर अवार्ड दिया जाता है।"

स्मृति मंधाना को 2017-18 की सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी चुना गया। हरमनप्रीत कौर को 2016-17 सीजन की सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट महिला खिलाड़ी चुना गया।

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने वाले खिलाड़ियों को भी अवार्ड दिए गए इनमें जलज सक्सेना, परवेज रसूल, क्रूणाल पांड्या के नाम शामिल हैं।

जलज और रसूल को रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं क्रूणाल पांड्या को विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी चुना गया। 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने एम.के. पटौदी मेमोरियल लेक्चर में अपनी बात रखी। वह इन वार्षिक अवार्ड में भाषण देने वाले पहले गैर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बने। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार