13 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया।

Advertisement

यह 2013 से लेकर अब तक भारत की घर में लगातार 11वीं सीरीज जीत है। इसी के साथ भारत ने नया विश्व रिकार्ड कायम कर लिया है। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

# कोहली ने 11 शतक अलग - अलग भारतीय मैदानों पर जमाने का कमाल करने में सफल रहे हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था। सचिन ने 10 शतक भारत में खेलते हुए अलग - अलग मैदानों पर जमाए थे।

# विराट कोहली भारत के तरफ से सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली के नाम अब 7 दोहार शतक दर्ज है। इसके साथ - साथ सहवाग और सचिन ने 6 - 6 दोहरा शतक जमाने में सफलता पाई थी।

# विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 8 टेस्ट मैच एक पारी से जीतने में सफल रहे  तो वहीं धोनी की कप्तानी में 9 टेस्ट मैच भारतीय टीम एक पारी से जीतने में सफल रही है।

# विराट कोहली के नाम अब बतौर 50वीं टेस्ट मैच में 30वीं जीत दर्ज करने में सफलता पाई है। वहीं बतौर कप्तान 50 टेस्ट मैच तक स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को 37 मैच में जीत दिलाई थी। रिकी पोंटिंग की बात करें तो 35 जीत ऑस्ट्रेलिया को मिली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार