भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को 11 जनवरी, 2021 को पिता बनने का सौभाग्य मिला। कोहली ने अपनी बच्ची के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से दूरी बना ली थी और वो उस दौरान पूरे समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ही थे और कुछ दिनों बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ही इस बात का खुलासा किया कि उनकी बेटी का नाम वामिका है।

Advertisement

कोहली अभी पूरी टीम के साथ इंग्लैंड जाने की तैयारी में है। इसी बीच भारतीय कप्तान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फैंस से कुछ सवाल-जवाब किए। जब एक फैन ने पूछा कि वामिका के नाम का मतलब क्या है और क्रिकेट फैंस कब उसकी तस्वीर देख सकते हैं।

फैन ने पूछा," वामिका का मतलब क्या है और वो कैसी है? क्या हमें उसको देखने को मिल सकता है?"

विराट ने इसका जवाब देते हुए कहा,"वामिका माता दुर्गा का दूसरा नाम है। नहीं हम दोनों ने इस बात पर फैसला किया है कि अभी वो जब तक इस बात को खुद से नहीं समझ जाती की सोशल मीडिया क्या है तब तक हम अपनी बच्ची को एक्सपोज नहीं करेंगे।"

गौरतलब है कि भारतीय टीम 18 जून से इंग्लैंड के साउथहैंपटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। इसके बाद विराट कोहली की सेना इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट के लिए भी दो-दो हाथ करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार