9 सितंबर। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में टेस्ट मैच खेलकर क्रिकेट से हमेशा के लिए दूर हो गए थे। 

Advertisement

उस दौरान भारतीय टीम में विराट कोहली भी मौजूद थे। ऐसे में कोहली ने ग्राहम बेनसिंगर के वेब स्पोर्ट्स सीरीज में दिए इंटरव्यू के दौरान सचिन तेंदुलकर के रिटायरमेंट वाले दिन को याद करके एक खास बात कही है।

Advertisement

कोहली ने कहा कि जब हम मुंबई पहुंचे तो हमें यह एहसास होने लगा था कि अब सचिन तेंदुलकर मुंबई टेस्ट मैच के बाद से हमारे साथ नहीं रहेंगे।

सचिन तेंदुलकर तो इमोशनल थे ही बल्कि हम लोग भी काफी इमोशनल थे। कोहली ने कहा कि सचिन तेंदुलकर को देखकर मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था और वह दिन मेरे लिए काफी इमोशन से भरा पड़ा था।

कोहली ने इस इंटरव्यू में कहा कि सचिन के रिटायरमेंट के आखिरी दिन मैंने अपने पिता के द्वारा दिया गया पवित्र धागा तोहफे स्वरूप उन्हें दिया। कोहली ने कहा कि मेरे पिता ने मुझे यह पवित्र धागा दिया था जिसे मैं हमेशा अपनी बैग में रखता था।

ऐसे में उस दिन मैंने वो पवित्र धागा सचिन पाजी को दिया। कोहली ने कहा कि 24 साल तक लगातार अपने देश के लिए खेलने वाले सचिन तेंदुलकर को मैं सबसे कीमती तोहफा देना चाहता था, मेरे पापा का दिया वो पवित्र धागा मेरे लिए काफी कीमती था।  

Advertisement

विराट कोहली ने इस शो में कहा कि मैंने सचिन को यह तोहफा इसलिए दिया क्योंकि उन्होंने ही क्रिकेट खेलने की प्रेरणा दी थी। ऐसे में मैं उन्हें इसका शुक्रिया कहना चाहता था। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार