16 दिसंबर। पर्थ में आखिरकार विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है। कोहली ने अपने करियर का 25वां शतक बनाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को मुंहतोड़ जबाब दिया।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

साल 1992 के बाद यह दूसरा मौका है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने पर्थ के मैदान पर शतक जमाने का कारनामा कर दिखाया हो। कोहली से पहले 1992 में सचिन ने पर्थ के मैदान पर शतक जमाने का कमाल कर दिखाया था।

Advertisement

अपने शतकीय पारी के साथ ही विराट कोहली ने एक साथ कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। 

विराट कोहली का यह टेस्ट क्रिकेट में 25वां शतक है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वां। इसके साथ - साथ ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोहली का यह छठा शतक है। 

वहीं ओशिनिया में 7वां शतक। विदेशी धरती पर 14वां शतक और साथ ही साल 2018 में टेस्ट में विराट का यह 5वां शतक है। बतौर कप्तान कोहली का 18वां शतक है। 

पहली पारी में कोहली के द्वारा जमाया गया यह 20वां शतक है तो वहीं 13वां शतक टेस्ट मैच की दूसरी पारी में खेलते हुए कोहली ने जमाया है। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 21वां शतक जमाया है।

Advertisement

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कोहली का यह 32वां शतक है तो वहीं  टेस्ट क्रिकेट में कोहलीने 21 टेस्ट प्लेइंग ग्राउंड पर शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार