Top 5 Moment of Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ने रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट जीता है। आइए जानते हैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की 5 सबसे बड़ी बातें जो चर्चा में रही।

Advertisement

कोहली का करारा जवाब

Advertisement

विराट कोहली ने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर उन आलोचकों को चुप कराया, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में उनकी फॉर्म में सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 84 रन की विजयी पारी खेली। कोहली ने दोनों ही बार लक्ष्य का पीछा करते हुए यह विजयी पारियां खेली। सेमीफाइनल के ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने उन्हें यकीनन क्रिकेट का सबसे बेस्ट चेजर करार दिया था। 

पाकिस्तान का फ्लॉप शो

पाकिस्तान ने 29 साल के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की और वहां के फैंस को अपनी टीम से बहुंत उम्मीद थी। लेकिन पाकिस्तान टीम ने निराशानजाक प्रदर्शन से अपने फैंस का दिल तोड़ा। पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में एक भी मैच जीते बिना ही बाहर हो गई। न्यूजीलैंड औऱ भारत से लगातार दो मैचों में हार मिली औऱ बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

फीलिप्स की गजब फील्डिंग

Advertisement

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फीलिप्स की फील्डिंग पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय रही। फील्पिस ने पहले भारत के खिलाफ लिग स्टेज में विराट कोहली का अविश्वसनीय कैच लपका। उन्होंने अपनी फील्डिंग का जादू फाइनल में भारत के खिलाफ दोबारा बिखेरा और शुभमन गिल का गजब का कैच लपका। शानदार फील्डिंग के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर सुपरमैन ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा गया। 

जोस बटलर का कप्तानी छोड़ना

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से हार और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने कप्तानी छोड़ी। इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में बिना कोई मुकाबला जीते ही बाहर हुई। पहले मुकाबले में 351 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया से हार, फिर अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी हार का मुंह देखना पड़ा। 

Advertisement

स्टीव स्मिथ का संन्यास लेना और रोहित का नहीं

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सेमीफाइनल में भारत से हारने के एक दिन बाद अपने वनडे करियर को अलविदा कह दिया। फाइनल के बाद एक और संन्यास की संभावना बहुत अधिक थी, क्योंकि इस बात की प्रबल संभावना थी कि अगर भारत जीत जाता है तो कप्तान रोहित शर्मा अपना वनडे करियर समाप्त कर देंगे। लेकिन जीत के बाद रोहित ने साफ कर दिया की वह इस फॉर्मेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार