27 मार्च, धर्मशाला (CRICKETNMORE)। धर्मशाला टेस्ट मैच में चोट की वजह से विराट कोहली नहीं खेल पाए। जिससे क्रिकेट प्रेमी काफी खफा हो गए। लेकिन रहाणे ने कोहली की जगह शानदार कप्तानी की और भारत जीत के दरवाज पर पहुंच गया है। आईपीएल 2017: दिल्ली डेयरडेविल्स टीम को एक और बड़ा झटका, तीसरा दिग्गज भी बाहर

Advertisement

धर्मशाला टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को केवल 87 रन चाहिए और 10 विकेट हाथ में हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत धर्मशाला टेस्ट जीतकर सीरीज को 2- 1 से जीत लेगा।

Advertisement

लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली पूरी तरह से नाकाम रहे है। क्रिकेट फैन्स भी कोहली के इस परफॉर्मेंस से हैरान रह गए है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले सभी को अंदाजा था कि विराट इसी सीरीज मे भी कमाल का खेल दिखाएगें लेकिन अफसोस कोहली ऐसा करने में नाकाम रहे।

आगे पढ़े विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया सबसे खराब और बेहद ही घटिया रिकॉर्ड►

 

ऑस्टेलिया के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज कोहली के करियर का सबसे खराब टेस्ट सीरीज रहा है। अपने खेले तीन टेस्ट मैचों में विराट कोहली 9.20 की औसत के साथ केवल 46 रन बना सके। इससे पहले साल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में भी कोहली का बल्ला खामोश रहा और केवल 14 रन ही बना सके थे।

Advertisement

विराट कोहली के टेस्ट करियर में यह चौथी दफा हुआ है जब कोहली एक सीरीज में 100 रन या उससे कम रन बना पाए हैं।

विराट कोहली का सबसे खराब टेस्ट सीरीज  ..

बांग्लादेश बनाम कोहली, 14 रन, 2015
ऑस्ट्रेलिया बनाम कोहली, 46 रन,  2017
वेस्टइंडीज बनाम कोहली, 60 रन , साल 2013- 14
वेस्टइंडीज बनाम कोहली, 76 रन, साल 2011
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार