भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली लंबी छुट्टी के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं। एशिया कप में 28 अगस्त को विराट पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर जलवे बिखरते नज़र आएंगे, लेकिन इससे पहले विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए अपना दिल खोल दिया है। कोहली ने कहा कि वह बीते समय में यह महसूस कर चुके हैं कि वह खुद को फेक इंटेंसिटी दिखाने के लिए मजबूर कर रहे थे। उन्होंने कहा खुद को स्ट्रांग दिखाना कमजोर होने से भी ज्यादा बदतर है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विराट कोहली से जुड़े इंटरव्यू का एक अंश साझा किया है जिसमें स्टार बल्लेबाज़ दिल खोलकर बातचीत करते नज़र आ रहे हैं। विराट ने कहा, '10 साल में पहली बार मैंने 1 महीने तक बैट नहीं छुआ। मुझे महसूस हुआ कि मैं खुद को एक फेक इंटेंसिटी दिखाने की कोशिश कर रहा था। मैं खुद को यकीन दिलाने की कोशिश कर रहा था कि नहीं, तुम स्ट्रॉग हूं। लेकिन बॉडी रोकने को कह रही थी। मेरा दिमाग कह रहा था कि ब्रेक लो और स्टेप बैक करो।'

Advertisement

विराट कोहली आगे बोले, 'मैं उन लोगों में से हूं जो मानसिक रूप से काफी स्ट्रांग दिखते हैं और मैं हूं भी। लेकिन सभी की एक लिमिट होती है और आपको उसे पहचानना होता है। वरना चीज़ें आपके लिए अनहेल्थी हो सकती हैं।' विराट कोहली ने साफ कहा कि उनके कठिन समय ने उन्हें काफी कुछ सीखाया है।

इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज़ ने यह स्वीकारा कि वह मानसिक रूप से डाउन महसूस कर रहे थे। विराट ने इस पर मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। वह बोले मैं यह स्वीकार करने में शर्म महसूस नहीं करता कि मैं मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर रहा था। ऐसा महसूस करना नॉर्मल है, लेकिन हम इस पर बात करने में हिचकिचाते हैं। लेकिन मेरा यकीन करो स्ट्रांग होने का दिखावा करना कमजोर होने से भी ज्यादा खराब है।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार