पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाज़ी आलोचकों के निशाने पर थी लेकिन किंग कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में 49 गेंदों में 73 रनों की आतिशी पारी खेलकर इन सभी आलोचकों का मुंह बंद करते हुए फॉर्म में वापसी कर ली है।

Advertisement

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान रविवार को अपना 26 वां T20I अर्धशतक पूरा किया और भारतीय टीम को सीरीज 1-1 से बराबर करने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, विराट ने मैच के बाद एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज़ एबी डीविलियर्स और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से खास बातचीत की थी।

Advertisement

विराट ने कहा, "मैं गेंद पर नजर रखकर खेल रहा था। टीम मैनेजमेंट ने मुझसे इन चीजों के बारे में बात की थी। अनुष्का यहां हैं इसलिए वो भी मुझसे बातें करती रहती हैं और मैंने इस मैच से पहले एबी डीविलियर्स के साथ एक खास बातचीत की थी और उन्होंने मुझे सिर्फ गेंद को देखने के लिए कहा था और मैंने बिल्कुल ऐसा ही किया।”

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे लिए अच्छा मैच था। मुझे लगता है कि हमने वो सभी चीजें की जो हम करना चाहते थे। विशेष रूप से पहली पारी में। अब हमारा पूरा फोकस अगले मैच पर है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार