अगर विराट कोहली टेस्ट मैच खेल रहे हों और आपको जोश में कमी दिख जाए, ऐसा शायद मुमकिन नहीं है। केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी तभी विराट कोहली को लगातार भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरते हुए देखा गया। इसी दौरान एक मज़ेदार पल भी आया जब विराट डगआउट में बैठे खिलाड़ियों को कुछ बोलते नजर आए।

Advertisement

दरअसल, दुसरे दिन टी-ब्रेक से पहले भारत को विकेट की तलाश थी और जब मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए तो विराट कोहली पूरे जोश में नजर आए। इस दौरान जब भारतीय खेमा खामोश बैठा हुआ था तभी उन्होंने डगआउट की तरफ इशारा करते हुए कहा कि तालियां बजाते रहो लड़कों।

Advertisement

विराट के एक इशारे पर डगआउट में बैठे सभी खिलाड़ी एक धुन में तालियां बजाने लगे और इस दौरान मोहम्मद सिराज को मज़े लेते हुए भी देखा गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस कप्तान कोहली की इस अदा को खूब पसदं कर रहे हैं।

आपको बता दें कि शमी के इसी ओवर में कप्तान कोहली ने एक शानदार कैच भी पकड़ा जोकि विराट के टेस्ट करियर का 100वां कैच भी है। विराट ने बेशक 100वां कैच पकड़ लिया हो लेकिन अभी तक उनके बल्ले से 71वां शतक नहीं निकला है और फैंस उनके इसी शतक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार