बहुत सारे भारतीय प्रशंसक चाहते थे कि मैनचेस्टर में पांचवें और अंतिम टेस्ट में कप्तान विराट कोहली शतक लगाएं लेकिन, टेस्ट रद्द होने का मतलब था कि कोहली का टेस्ट क्रिकेट में शतक देखने के लिए प्रशंसकों को कुछ समय और इंतजार करना होगा। हालांकि, मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद भारतीय कप्तान ने भी पहला बयान दिया है।

Advertisement

टेस्ट मैच रद्द होने के ठीक एक दिन बाद कोहली मोहम्मद सिराज के साथ संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 6 दिनों के लिए क्वारंटीन रहेंगे। कोहली ने मैनचेस्टर टेस्ट के रद्द होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि चल रही महामारी ने चीजों को काफी अनिश्चित बना दिया है।

Advertisement

कोहली ने आरसीबी के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म से कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें यहां जल्दी पहुंचना पड़ा, लेकिन कोविड के लागू होने से चीजें बहुत अनिश्चित हैं। कुछ भी कभी भी हो सकता है। उम्मीद है कि हम एक अच्छा, मजबूत और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सक्षम रहेंगे और एक गुणवत्ता वाला आईपीएल देखने को मिलेगा।"

आगे बोलते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, "यह एक रोमांचक दौर होने जा रहा है और हमारे लिए आरसीबी और फिर टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम पिछले एक महीने से इस फ्रेंचाइजी के सदस्यों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यूएई लेग में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी के बावजूद, आरसीबी को अच्छे विकल्प मिल गए हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार