इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में भारत को पारी और 76 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। भारत की दूसरी पारी सिर्फ 278 रनों पर सिमट गई। दूसरी नई गेंद के आते ही भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई औऱ 63 रन के अंदर 8 विकेट गिर गए और टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस शर्मनाक हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने वापसी का भरोसा जताया है और कहा है कि उनकी टीम जानती है कि वापसी कैसे की जाती है। वहीं, कोहली ने ये भी कहा है कि उन्हें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का भी कोई अफसोस नहीं है।

Advertisement

विराट ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'टॉस को लेकर कोई अफसोस नहीं है। पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए पिच अच्छी थी पर इंग्लिश गेंदबाज़ों ने कमाल की गेंदबाज़ी की। हम जानते हैं कि वापसी कैसे की जाती है हमनें पहले भी करके दिखाया है। अब हमारा फोकस अगले दो टेस्ट पर है।' 

ज़ाहिर है कि विराट कोहली की टीम इस मैच की हार को नहीं भूलने वाली है और अगले मैच में ज़ोरदार वापसी करने के लिए बेताब होगी। हालांकि, विराट ने चौथे टेस्ट मैच में बदलाव के संकेत भी दे दिए हैं उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों की रोटेशन को लेकर भी चर्चा होगी क्योंकि एक खिलाड़ी के लिए लगातार चार टेस्ट मैच खेलना थकावट भरा होता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार