विराट कोहली ने कुछ इस तरह से अपनी कहानी लिखी है कि जब तक पृ्थ्वी पर क्रिकेट जीवित रहेगा तब तक उनका नाम भी रहेगा। वनडे हो टेस्ट हो फिर टी-20 विराट कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने के अलावा रनों का अंबार लगाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 शतक लगाने वाले विराट कोहली को GOAT कहा जाता है। GOAT का मतलब Greatest Of All Time यानी सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ होता है।

Advertisement

हालांकि, विराट कोहली ने अपने आप को GOAT मानने से इंकार कर दिया है। विराट कोहली का कहना है कि उनके लिए केवल ये 2 खिलाड़ी GOAT कहलाने की काबिलियत रखते हैं। विराट कोहली ने इसके लिए सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज़ के विव रिचर्ड्स को चुना है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा,'नहीं, मैं अपने आप को GOAT नहीं समझता हूं। मेरे अनुसार इस उपाधि के लिए दो ही खिलाड़ियों के नाम होने चाहिए सचिन तेंदुलकर और विवियन रिचर्ड्स। मालूम हो कि इससे पहले भी विराट कोहली से एक इंटरव्यू के दौरान इसी से रिलेटेड सवाल पूछा गया था।

जिसपर कोहली का रिएक्शन देखते बनता था। प्रेस कॉन्फ्रेंस किंग कोहली से सवाल पूछते हुए कहा, 'सर लोग आपको GOAT क्यों कहते हैं?' विराट कोहली ने इस सवाल को सुना और फिर मुस्कुरा दिया। विराट कोहली का ये रिएक्शन प्योर गोल्ड था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार