14 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 12 सितंबर को धोनी को लेकर एक फोटो पोस्ट की थी जिसके बाद हर तरफ धोनी के संन्यास की चर्चा होने लगी। ऐसे में कोहली ने अब इस बारे में बात की है।

Advertisement

विराट कोहली ने कहा कि मुझे अब सबक मिल गया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि ' धोनी की फोटो शेयर करते समय मेरे दिल में ऐसी कोई भी बात नहीं थी। मैं तो अपने घर पर बैठा था और फोटो शेयर कर दी थी। उस फोटो को पोस्ट करने के बाद खबर बन गई।'

Advertisement

अब यह मेरे लिए एक सबक की तरह है। जो मैं सोचता हूं वैसे दुनिया नहीं सोचती है। मेरा मन बस उस मैच की याद को लेकर फोटो पोस्ट करना था लेकिन उसके बाद उस फोटो को लेकर जो मनगढ़ंत बातें बनी वो बिल्कुल गलत था।

गौरतलब है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जाना है। पहले टी-20 से पहले कोहली ने कहा कि यह सीरीज काफी अहम है। टीम के संयोजन को लेकर भी कोहली ने अपनी बात कही और कहा कि टीम में स्पिनर हमेशा से खास भूमिका निभाते हैं। इस बार भी उनकी जिम्मेदारी बड़ी होगी। कोहली ने आगे कहा कि हमारे लिए हर फॉर्मेट उतना ही अहम है जितना टेस्ट और वनडे।

कोहली ने आगे ये भी कहा कि टी-20 में हम बेहतरीन प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगे। गौरतलब है कि भारत की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टी-20 मैच खेलने वाली है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार