रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद से इन अटकलों को और जोर मिल गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं और दोनों के रिश्तों के बीच खटास है।

Advertisement

इस बीच विराट कोहली ने रोहित शर्मा से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि मैं थक चुका हूं बताते-बताते कि रोहित और मेरे बीच कोई तनाव नहीं है।

Advertisement

विराट कोहली ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरे और रोहित शर्मा के बीच कोई समस्या नहीं है। मैंने पिछली कितनी बार इन बातों को लेकर जवाब दिया है। मैं पिछले 2.5 सालों से स्पष्ट कर रहा हूं कि ऐसा कुछ नहीं है। मैं सचमुच थक गया हूं।'

बता दें कि विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 वनडे मुकाबले खेले जिसमें भारत ने 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की वहीं 27 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम इंडिया का विन पर्सेंटेज 70.43 का रहा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार