पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के अहम मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला जमकर बरसा। विराट ने 44 गेंदों में 60 रनों की पारी खेलकर इस टूर्नामेंट में लगातार अपना दूसरा अर्द्धशतक भी पूरा किया। विराट ने 36 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया और टीम के लिए एक छोर संभाले रखा। विराट ने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया। 

Advertisement

विराट ने इस एकमात्र छक्के के साथ ही अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की और ये बिल्कुल वैसा ही छक्का था जो पुराने विराट कोहली के बल्ले से देखने को मिलता था। इस छक्के को लगाने के बाद विराट के हाव-भाव अलग ही नजर आ रहे थे और हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद वो अपनी टी-शर्ट को भी चूमते हुए दिखे।

Advertisement

इस शानदार पारी के साथ ही विराट कोहली एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए और अब विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी के बाद दुनिया को ये मैसेज दे दिया है कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वो फॉर्म में वापस आ चुके हैं। ऐसे में टीम इंडिया के इस किंग को रोकना अब गेंदबाज़ों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

कई दिग्गज़ों का मानना था कि विराट कोहली एशिया कप के जरिए फॉर्म में वापसी कर सकते हैं और दिग्गजों की भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली अपने इस फॉर्म को टी-20 वर्ल्ड कप में भी जारी रख पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार