Virat Kohli Likely To Ruled Out of IND Vs AFG ODI Series: भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ शनिवार, 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND Vs AFG ODI) खेलने वाली है जिसके शुरू होने से पहले मेजबान भारत को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि विराट चोटिल (हैमस्ट्रिंग) होने के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि विराट हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जिस वज़ह से वो अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। विराट आखिरी बार IPL19 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के साथ खेले थे। इस मुकाबले में उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन ठोके थे और लंबे समय तक बैटिंग करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाई थी। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें इसी मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई हो।
बताते चलें कि अब तक BCCI की तरफ से विराट कोहली की चोट या उनके भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर होने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अगर विराट सच में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होते तो ये टीम इंडिया के लिए सही मायने में काफी बड़ा झटका होगा। याद दिला दें कि वो IPL 2026 में बेहद ही शानदार फॉर्म में दिखे थे और उन्होंने 16 मैचों में बेंगलुरु के लिए 56.25 की धमाकेदार औसत से 675 रन बनाए थे। वो टूर्नामेंट के चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे थे।
टीम इंडिया की वनडे स्क्वाड में विराट की महत्वता का अंदाजा आप इससे लगा सकते हो कि ये 37 साल का बल्लेबाज़ वनडे फॉर्मेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर (463 मैचों की 452 पारियों में 18,426 रन) के बाद दुनिया का दूसरा सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी है। उन्होंने अब तक 311 मैचों की 299 पारियों में 14,797 रन बनाकर ये कारनामा किया है। विराट के नाम ODI में 54 शतक और 77 अर्धशतक दर्ज हैं।
Virat Kohli is set to miss the ODI series due to a hamstring injury, though an official announcement is yet to be made. pic.twitter.com/XYqmZNrEg7
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 4, 2026
भारतीय टीम का पूरा वनडे स्क्वाड बनाम अफगानिस्तान: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पांड्या।
भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे - 13 जून 2026 - धर्मशाला - दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे - 17 जून 2026 - लखनऊ - दोपहर - 1:30 बजे
Also Read: LIVE Cricket Score
तीसरा वनडे - 20 जून 2026 - चेन्नई - दोपहर - 1:30 बजे।