Virat Kohli Century: विराट कोहली (Virat Kohli) ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के लिए पूरी तरह कमस कस ली है। विराट नागपुर टेस्ट से पहले खास तैयारियों में जूट चुके हैं। भारतीय कंडीशन में स्पिनरों को खूब फायदा होता है, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों का सामना करने के लिए विराट ने खास तैयारी की है। खबरों के अनुसार यह इंडियन स्टार पिच खोदकर स्पिनर बॉलिंग खेलने की प्रैक्टिस कर रहा है।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को विराट कोहली ने नेट सेशन में पिच के एक हिस्से को जोर से खुरच दिया और बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को गेंद को खुरदुरे हिस्से में बॉल को लैंड करने को कहा। इसके बाद विराट कोहली भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट्स की काफी प्रैक्टिस करते दिखे। वे अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं।

Advertisement

बता दें कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक भारतीय टीम के लिए 104 टेस्ट में 48.90 की औसत से 8119 रन बनाए हैं। इतना ही हनीं इस दौरान विराट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन का रहा है। विराट टेस्ट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम 27 शतक और 28 अर्धशतक ठोक चुके हैं। विराट का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी काफी अच्छा रहा है।

गौरतलब है कि बीते समय में विराट कोहली ने अपनी फॉर्म प्राप्त की है। विराट ने हाल ही में वनडे और टी20 में शतक ठोका है। कोहली लंबे समय से 71वें शतक पर अटके हुए थे, लेकिन अब वह तीन शतक के बाद 74वीं सेंचुरी तक पहुंच चुके हैं। फैंस को उम्मीद हैं कि कोहली BGT में 75वां शतक ठोक देंगे। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार