आकाश चोपड़ा का मानना ​​​​है कि 2021 टी 20 विश्व कप के बाद विराट कोहली का अचानक भारत की टी 20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला लंबे समय के लिए बुद्धिमानी भरा फैसला नहीं हो सकता है। कोहली के इस फैसले ने सभी को हैरान करके रख दिया है।

Advertisement

अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो में बोलते हुए, क्रिकेटर से ब्रॉडकास्टर बने, आकाश ने कहा कि कप्तानी को सिर्फ एक प्रारूप में छोड़कर, वो भी, सबसे छोटे प्रारुप की कप्तानी को छोड़कर, उनके काम का बोझ कम नहीं होने वाला है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या विराट कोहली यूएई लेग के बाद अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी भी छोड़ देंगे।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने कहा, "वह इसे सिर्फ एक प्रारूप में छोड़ रहे हैं जिसका मतलब है कि वो टेस्ट और वनडे मैचों में कप्तान के रूप में जारी रखना चाहते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कहानी यहां से कैसे आगे बढ़ती है। देखें, 2023 में एक विश्व कप है और टी 20 और ओडीआई टीम में बहुत अंतर नहीं है इसलिए आप अक्सर एक को टेस्ट की कप्तानी देते हैं और T20I और ODI की कप्तानी किसी और को देते हैं। आप इसमें थोड़ा सा और दिमाग लगाइए क्योंकि भारत वास्तव में एक वर्ष में कितना T20I क्रिकेट खेलता है?"

आगे बोलते हुए चोपड़ा ने कहा, "वो विश्व कप में कप्तानी कर रहे हैं और जो बचे हैं वो सिर्फ 8-10 मैच हैं। तो, क्या वो अगले साल से आरसीबी की कप्तानी करना जारी रखेंगे क्योंकि वो भी सबसे छोटा प्रारूप है? क्योंकि वर्कलोड के नजरिए से, एक प्रारूप को छोड़कर, वो भी सबसे छोटे प्रारुप को छोड़कर एक बुद्धिमान समाधान नहीं हो सकता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार