आईपीएल 2022 का आगाज़ 26 मार्च से होने जा रहा है और आगामी सीज़न की शुरुआत से पहले हर क्रिकेट फैन यही जानना चाहता है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का अगला कप्तान कौन होगा? विराट कोहली ने ना सिर्फ भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दी थी बल्कि आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ से पहले अपनी आईपीएल फ्रेंचाईज़ी की कप्तानी भी छोड़ दी थी।

Advertisement

मगर अब विराट कोहली को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि अभी भी आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली के पास जा सकती है। जी हां, आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं कि अभी भी विराट और आरसीबी की कहानी खत्म नहीं हुई है। आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट कोहली 12 तारीख को एक खुलासा करने वाले हैं।

Advertisement

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि अभी तक RCB ने विराट कोहली का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। अगर आपका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाता है तो आपको उस पद पर बने रहना पड़ सकता है। हालांकि, इसके लिए आरसीबी मैनेजमेंट को एक बार फिर से विराट कोहली को मनाना होगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और आरसीबी के ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो के इशारे को समझें तो एक बार फिर से आरसीबी विराट कोहली को कप्तान बना सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर आज तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है ऐसे में अगर विराट कोहली को दोबारा से कप्तान बनाया जाता है तो कहीं न कहीं एक बार फिर से उनके कंधों पर टीम को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी आ जाएगी। विराट पर दबाव और भी बढ़ेगा क्योंकि इस बार उनका हाथ बंटाने के लिए एबी डी विलियर्स भी टीम में नहीं होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार