भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टी-20 सीरीज का आखिरी मैच रोमांचक हुआ। अंतिम ओवर में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दे दी है। तीसरे मैच में भारत को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इस फॉर्मेट में यह भारत की इस साल 21वीं जीत है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने एक साल में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  

Advertisement

भारत 187 रनों का पीछा करने के लिए जब मैदान में उतरी तो शुरुआत कुछ ज्याद अच्छी नहीं रही और केएल राहुल बहुत जल्द अपना विकेट गवां बैठे। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन 17 रनों के निजी स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठे। उसके बाद सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारी और विराट कोहली की संभली हुई पारी के दमपर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में 6 विकेट से हरा दिया है। सूर्यकुमार यादव ने मात्र 36 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली तो विराट कोहली से 48 गेंदों पर 63 रन ठोक डाले। भारत को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी, यहां पर टीम इंडिया ने विराट कोहली का विकेट भी खो दिया था लेकिन हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया को 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी। मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में टिम डेविड ने सिर्फ 27 बॉल में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने सिर्फ 21 बॉल में 52 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरूआत मिली थी लेकिन उसकी पारी बीच में कुछ वक्त के लिए लड़खड़ा गई थी। अंत में डेनियल सेम्स ने भी नाबाद 28 रन की पारी खेली और 7 विकेच के खौकर 186 रन का स्कोर बनाया। भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए।

सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में 4 विकेट से जीता था, जबकि भारत ने नागपुर में दूसरा मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। आखिरी और निर्णायक मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने सूर्यकुमार यादव की 69 और विराट कोहली की 63 रनों की पारी की बदोलत सीरीज पर कब्जा कर लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार