पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स जीत के बाद तो इस टीम की चौतरफा तारीफ हो रही है। अब दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने भी इस टीम की तारीफ करने के साथ एक किस्सा शेयर किया है।

Advertisement

डोनाल्ड ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि विराट कोहली ने उनसे 2015 में ही कह दिया था कि भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बनेगी। विराट के बारे में बात करने के अलावा डोनाल्ड ने जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की है।

Advertisement

अपने YouTube चैनल "क्रिकेट लाइफ स्टोरीज़" पर बातचीत के दौरान डोनाल्ड ने कहा, "मुझे 2015 में विराट के शब्द याद हैं जब उन्होंने मुझसे कहा था कि भारत दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम बन जाएगी और आज वो गलत नहीं हैं। वो जानते थे कि उनकी टीम कहां जा रही है। उसने कहा था, 'मैं चाहता हूं कि ये सबसे फिट टीम हो, मैं चाहता हूं हम इस प्लैनेट की सबसे बड़ी टीम बनें।"

साउथ अफ्रीका के लिए 72 टेस्ट और 164 वनडे खेलने वाले डोनाल्ड ने जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की और कहा कि ये युवा खिलाड़ी बहुत कम समय में बहुत दूर का सफर तय कर चुका है और सभी फॉर्मैट में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार