5 मार्च। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन के साथ 40 के क्लब में शामिल होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे मैच में अपने करियर का 40वां वनडे शतक लगाया। वनडे में कोहली से ज्यादा सिर्फ सचिन के ही शतक हैं। सचिन के वनडे में कुल 49 शतक हैं। 

इसी के साथ कोहली ने इस मैदान पर भारत के शतक लगाने के रिकार्ड को कायम रखा है। इस मैच से पहले भारत ने जब भी इस मैदान पर मैच खेला है उसके किसी ने किसी बल्लेबाज ने शतक जमाया है। कोहली ने मंगलवार को इस रिकार्ड को कायम रखा है। वह भी महेंद्र सिंह धोनी के साथ इस मैदान पर दो शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। 

भारत ने इस खूबसूरत मैदान पर 2009 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। उस मैच में भारत ने 99 रनों से जीता था और महेंद्र सिंह धोनी ने 124 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद भारत उसी साल दिसम्बर में श्रीलंका के खिलाफ यहां खेला। धोनी ने यहां एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए 107 रन बनाए। भारत हालांकि यह मैच तीन विकेट से हार गया।

भारत को इस मैदान पर अपना तीसरा मैच खेलने के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ा लेकिन वह मैच काफी अहम था। 2011 विश्व कप के उस अहम मुकाबले में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 111 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन भारत वह मैच तीन विकेट से हार गया था। भारत ने हालांकि इस हार से उबरते हुए आगे चलकर विश्व खिताब जीता था।

इसके ठीक दो साल बाद भारत को यहां आस्ट्रेलिया से दूसरी बार भिड़ने का मौका मिला। वह मैच भारत ने छह विकेट से जीता था। भारत के लिए शिखर धवन ने 100 तथा कोहली ने 115 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में शेन वॉटसन ने 102 और जॉर्ज बेले ने 156 रनों की पारी खेली थी।

इस मैदान पर भारत ने 2017 में आस्ट्रेलिया के एक बार फिर सामना किया और उसे सात विकेट से हराया। उस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 125 रनों की पारी खेली थी। यह इस मैदान पर किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है।

यही नहीं, इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारत का रहा है। उसने 2009 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट पर 354 रन बनाए थे। रोचक यह है कि भारत की ओर से इस मैदान पर छह शतक लगे हैं और महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैदान पर 5 मैचो में सबसे अधिक 268 रन बनाए हैं।

इस मैच से पहले उम्मीद थी कि भारत का यह रिकार्ड कायम रहेगा। कोहली उन उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। कोहली ने यहां 120 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 116 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार