आईपीएल 2024 के 25वें मैच में जब हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने आए तो वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद फैंस ने एक बार फिर से उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया था लेकिन इस मौके पर विराट कोहली ने उनके लिए स्टैंड लिया और फैंस को बू करने से रोका। विराट कोहली फैंस की इस हरकत से खुश नहीं थे और यही कारण था कि उन्होंने फैंस को याद दिलाया कि पांड्या भी भारत के लिए ही खेलते हैं।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन जाते हैं वैसे ही पांड्या बल्लेबाजी के लिए आते हैं और फैंस उन्हें बू करने लगते हैं लेकिन ये नज़ारा देखकर कोहली ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए दर्शकों को हूटिंग करने से रोका और उन्हें ये याद दिलाया कि हार्दिक भी भारतीय क्रिकेट टीम के ही खिलाड़ी हैं।

Advertisement

विराट की इस अपील के बाद फैंस ने "हार्दिक, हार्दिक" के नारे लगाने शुरू कर दिए और ये नज़ारा देखने लायक था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर मुंबई इडियंस (Mumabi Indians) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हरा दिया।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत तूफानी रही और ईशान किशन-रोहित शर्मा ने मिलकर 8.5 ओवर में 101 रन की साझेदारी की। किशन ने 34 गेंदों में 69 रन ( 7 चौके औऱ 5 छक्के), वहीं रोहित ने 24 गेंदों में 38 रन (3 चौके औऱ 3 छक्के) बनाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार ने मुंबई की रनों की रफ्तार को बरकरार रखा और 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 19 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली।

Advertisement

Also Read: Live Score

इससे पहले आरसीबी ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक के अर्धशतकों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 61 रन (4 चौके और 3 छक्के) और पाटीदार ने 26 गेंदों में 50 रन (3 चौके औऱ 4 छक्के) रन की पारी खेली। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में नाबाद 53 रन (5 चौके औऱ 3 छक्के) की तूफानी पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार