Virat Kohli Captaincy: विराट कोहली सुर्खियों में हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद किंग कोहली क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप की कप्तानी छोड़ देंगे। कोहली ने आनन-फानन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि कोहली के अचानक कप्तानी से हटने के पीछे क्या वजह हो सकती है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली की कप्तानी जाने के पीछे उनका व्यवहार सबसे बड़ी वजह है। समाचार एजेंसी भाषा ने अपने सूत्रों के हवाले से इस पूरे मामले पर लिखा, 'विराट कोहली के साथ समस्या संवाद की है। मैदान के बाहर कोहली से संपर्क कर पाना बेहद मुश्किल काम है और ऐसा धोनी के साथ नहीं था। धोनी का कमरा बातचीत के लिए चौबीस घंटे खुला रहता था। '

Advertisement

इसके अलावा विराट कोहली ने सिलेक्शन कमिटी के सामने रोहित शर्मा को उपकप्तानी से हटाकर किसी युवा खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाने की बात कही थी। कोहली का कहना था कि रोहित की उम्र 34 साल है। ऐसे में ऋषभ पंत या लोकेश राहुल को उपकप्तान बनवाना ही बेहतर होगा।

सूत्र ने कहा, 'बोर्ड को विराट कोहली का यह तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। बोर्ड को ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली असल में उत्तराधिकारी चाहते ही नहीं हैं।' ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित शर्मा को उपकप्तानी से हटाने का विराट कोहली का दांव उल्टा पड़ गया और उन्होंने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार