भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। भारतीय गेंदबाज़ पहली पारी में इंग्लैंड पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहे हैं और इस दौरान विराट कोहली द्वारा शानदार कप्तानी भी देखने को मिली। विराट पूरे मैच के दौरान हमेशा की तरह काफी एक्टिव नजर आए लेकिन इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस एकदम से जाग गए।

Advertisement

ये वाक्या उस समय देखने को मिला जब इंग्लैंड की पारी का 28वां ओवर खत्म हुआ था और ओवर खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली स्टेडियम में मौजूद फैंस को जगाते हुए नजर आए। विराट बीच मैदान में सीटी बजाते हुए देखे गए और इस दौरान उन्होंने फैंस से भी अपील की कि वो भी Whistle बजाएं।

Advertisement

विराट की ये अपील देखकर पूरा स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स के एंथम Whistle Podu से गूंज उठा। विराट कोहली की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया और कुछ ही मिनटों में विराट का ये वीडियो वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो पर मज़ेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। कई फैंस कह रहे हैं कि उन्हें आईपीएल की भी याद आ गई।

वहीं, अगर इस टेस्ट मैच की बात करें तो ताज़ा समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने इंग्लैंड के 6 विकेट मदज़ 105 रनों पर चटका दिए हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार