टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि अब वो फिल्में प्रोड्यूस नहीं करेंगी और अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स (CSF) से हट रही हैं। अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'जब मैंने अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ CSF की शुरुआत की थी तब प्रोडक्शन को लेकर हम नौसिखिए थे लेकिन हमारे अंदर आग थी।' 

Advertisement

अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, 'हम अलग तरह से भारत में एंटरटेनमेंट को सेट करना चाहते थे। अब जब मैं अपनी जर्नी को पीछे मुड़कर देखती हूं तो पाती हूं कि हम कामयाब रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है। मैं कर्णेश को इसका क्रेडिट देती हूं जिन्होंने सीपएसएफ को आकार देने में शानदार योगदान दिया है।'

Advertisement

अनुष्का ने लिखा, 'मां बनने के जीवन को संतुलित करना होगा। मैंने फैसला किया है कि मेरे पास जो भी समय होगा मैं उसे अपने पहले प्यार एक्टिंग को समर्पित करूंगी। मैंने इस विश्वास के साथ सीएसएफ से दूर जाने का फैसला किया है कि कर्णेश उस विजन को आगे बढ़ा पाएंगे जिसके साथ इसका निर्माण किया गया था।’

बता दें कि विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। वह बतौर  प्रोड्यूसर ही नजर आ रही थीं। हाल ही में अनुष्का शर्मा मां भी बनी हैं। मां बनने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है। अनुष्का शर्मा बहुत जल्द भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बनी बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार