इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को आईसीस अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी, जिसमें भारतीय खिलाड़ियो का दबदबा रहा। विराट कोहली को दो श्रेणियों और धोनी को एक में अवॉर्ड मिला।  

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली को पुरुष श्रेणी में इस दशक का बेस्ट वनडे क्रिकेटर चुना है। रनमशीन कोहली ने इस दशक में वनडे में 61.83 की औशत से 10000 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 39 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही फील्डिंग में कमाल करते हुए 112 कैच भी लपके।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए इस दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (ICC Male Cricketer of the Decade) चुना है। विराट ने इस पीरियड के दौरान 20396 अंतर्राष्ट्रीय रन भी बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से किसी भी अन्य बल्लेबाज के मुकाबले 66 शतक और 94 अर्द्धशतक भी निकले हैं। इस बीच 2011 विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रह चुके विराट का औसत भी 56.97 का रहा है।

राशिद खान को आईसीसी ने इस दशक का बेस्ट टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना है। साल 2015 में डेब्यू करने वाले राशिद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 मैचों में 89 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें उन्होंने दो बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मैट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भरोसेमंद बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आईसीसी ने दशक के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर के अवॉर्ड से नवाजा है। स्मिथ ने 74 टेस्ट मैचों की 133 पारियों में 7040 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत बहुत ही शानदार रहा है। स्मिथ ने 65.79 की औसत से टेस्ट क्रिकेट में रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 26 शतक और 28 अर्द्धशतक भी निकले हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान और वर्ल्ड के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी की तरफ से इस दशक में खेल भावना(Spirit of The Cricket Award )बनाए रखने के लिए अवॉर्ड दिया गया है। 

Advertisement

आईसीसी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए लिखा,"एमएस धोनी ने इस दशक में आईसीसी द्वारा दिए जाने वाले खेल भावना अवॉर्ड के विजेता बने है। क्रिकेट फैंस ने उन्हें इसके लिए वोट के माध्यम से चुना है। जब धोनी ने साल 2011 में नाटिंघम टेस्ट में विवादस्पद रन आउट होने के बावजूद उन्हें वापस बुलाया।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार