भारत में क्रिकेटर्स भगवान की तरह ही पूजे जाते हैं। ऐसे में एक क्रिकेट फैन के लिए खिलाड़ियों द्वारा एक साधारण नमस्ते, हाथ मिलाना या अपने पसंदीदा क्रिकेटर से जन्मदिन की शुभकामनाएं पाना उनका दिन बना सकती हैं। ऐसी ही एक घटना हुई जब भारतीय पक्ष टीम होटल छोड़ रही थी।

Advertisement

एक फैन के हाथ में तख्ती थी जिस पर लिखा था 'आज मेरा जन्मदिन है'। और, जब भारतीय कप्तान और करोड़ों दिलों की धड़कन विराट कोहली उनके पास से जा रहे थे, तब फैन ने उनको बताया कि आज उनका जन्मदिन है। विराट कोहली ने फैन को निराश नहीं किया और उसकी बातों का जवाब दिया। 

Advertisement

विराट कोहली ने फैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कहने की जरूरत नहीं है कि यह निश्चित रूप से फैन को मिले सबसे शानदार गिफ्ट में से एक होगा। कोहली के विश करने ने फैन का दिन बना दिया था। फैन को विश करते विराट कोहली के इस वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर 1-0 से सीरीज जीतने में कामयाबी पाई है। वहीं टीम इंडिया का अगला टारगेट साउथ अफ्रीका है। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी जहां उसे 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार