7 नवंबर। विराट कोहली ने 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिवस अपनी खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ भूटान की वादियों में मनाया।
Advertisement
आपको बता दें कि विराट कोहली के बर्थडे पर हर एक क्रिकेट दिग्गज से लेकर क्रिकेट फैन्स ने ट्विटर पर विश किया।
अब बर्थडे के बाद कोहली उन सभी लोगों को रिप्लाई देखकर बर्थ डे विश करने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं।
Advertisement
बर्थडे धन्यवाद करने के क्रम में विराट कोहली ने जब सुरेश रैना के बर्थडे विश पर कमेंट किया तो कोहली ने सुरेश की जगह भावेश लिख दिया। कोहली की इस गलती को देखकर फैन्स भी ट्विटर पर काफी मजे करते हुए नजर आए हैं।