भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन जब 18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए मैदान में उतरेंगे, तो वे एक बार फिर से कप्तानी की पुरानी प्रतिद्वंद्विता को दोहराएंगे। दोनों कप्तान इससे पहले 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कप्तानी की अपनी प्रतिद्वंद्विता को दोहरा चुके हैं।

Advertisement

13 साल पहले कोहली की कप्तानी में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। दोनों कप्तान इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरे थे, जब विलियमसन की कप्तानी कीवी टीम ने भारत को 18 रन से हराया था।

Advertisement

पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हाल में कहा था कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में दोनों कप्तानों की शैली की परीक्षा होगी। और अब पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का भी यही मानना है।

अजहरुद्दीन ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, " मैं कप्तानों और खिलाड़ियों की तुलना करना पसंद नहीं करता। लेकिन कोहली और विलियमसन दोनों अलग अलग है और वे काफी सफल भी रहे हैं। दोनों ने अपने अपने देशों के लिए शानदार काम किया है।"

उन्होंने कहा, " विलियमसन ने खुद के लिए और अपनी टीम के लिए भी काफी कुछ किया है, चाहे जो भी संसाधन उनके पास रहे हो। उनके पास काफी क्लास है। वह महानुभाव हैं। यहां तक कि अगर वह मैच भी हारते हैं तो हमेशा से मुस्कुराते रहते हैं, जैसा कि हम 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में देख चुके हैं। अगर और कोई कप्तान होते तो वह अपना आपा खो बैठते, लेकिन वे शांत रहे और उन्होंने हार स्वीकार की।"

पूर्व कप्तान ने कहा, " वह कोहली की तरह आक्रामक नहीं होते हैं, लेकिन बेहतरीन तरीके से अपना काम करते हैं।"

Advertisement

अजहर ने कहा कि दोनों कप्तानों ने अपने अपने संसाधानों का अच्छे से इस्तेमाल किया है। कोहली अपनी शैली को लेकर अलग हैं और इसका उन्हें फायदा भी मिलता है।

उन्होंने कहा, " कोहली अलग हैं। उन्हें वह टीम मिली है जिन्हें वह अच्छे से जानते हैं। उनके पास अच्छे गेंदबाज हैं। दोनों ने अपने देशों के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।"

विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए अब 36 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से कीवी टीम को 21 में जीत मिली है। वहीं, आठ में हार मिली है और सभी हार विदेशों में मिली है।

Advertisement

कोहली को बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 20 पारियों में 727 रन बनाए हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार