8 मार्च। कप्तान विराट कोहली (123) के शानदार शतक के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम को यहां खेले गए तीसरे वनडे मैच में शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के हाथों 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत अभी भी पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। 

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा (104) के शतक की मदद से पांच विकेट पर 313 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। भारतीय टीम इसके जवाब में 48.2 में 281 रन ही बना पाई। 

कोहली 123 रनों के अलावा विजय शंकर ने 32 और महेंद्र सिह धोनी तथा केदार जाधव ने 26-26 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस, झाए रिचर्डसन और एडम जम्पा ने तीन-तीन विकेट लिए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार