सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर ऑस्ट्रेलिया से पहला वनडे हारने के बाद जहां एक तरफ भारतीय टीम (Team India) रविवार को इस मैदान पर होने वाले दूसरे मैच में सीरीज बराबर करने उतरेगी तो वहीं, कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के सामने इस मैदान पर अपना निजी रिकॉर्ड सुधार करने की चुनौती होगी। कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक 59.14 की औतस से रन बनाया है, लेकिन एससीजी मैदान पर वनडे क्रिकेट में उनका औसत कम रहा है।

Advertisement

उन्होंने एससीजी मैदान पर छह वनडे पारियों में अब तक केवल 11.40 की औसत से मात्र 57 रन ही बनाए हैं। इसी मैदान पर उनका स्ट्राइक रेट भी 64.04 का ही रहा है जबकि अपने करियर में उन्होंने अब तक 59.14 की औसत से रन बनाए हैं।
कोहली के सीमित ओवरों के प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे में एससीजी मैदान पर 66 गेंदों पर 105 रनों की शतकीय पारी खेली है।
भारतीय कप्तान सीमित ओवरों के बाद केवल पहले टेस्ट में ही भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे और फिर इसके बाद वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे। वह टेस्ट सीरीज के अंतिम तीन मैचों में नहीं खेलेंगे और इनमें एक मैच सिडनी में भी खेला जाना है।
टेस्ट में सिडनी में कोहली का औसत अच्छा है। उन्होंने एससीजी मैदान पर पांच पारियों में 49.60 की औसत से रन बनाए हैं, जोकि उनके टेस्ट करियर के औसत 53.62 से थोड़ा ही कम है।
टी-20 में कोहली ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक दो ही मैच खेले हैं, जहां उनका औसत 111 का है और इसमें दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक जमाया है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार