20 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में रोहित शर्मा को उनके शानदार शतक के लिए मैऩ ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो वहीं दूसरी ओर कोहली को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। 

Advertisement

रोहित ने अपने करियर का 29वां और आस्ट्रेलिया के खिलाफ आठवां शतक लगाया। उनके अलावा कोहली 8 शतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली 89 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने मिलकर 137 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत के रास्ते पर बनाए रखा।

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने जहां अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता ही बल्कि बल्लेबाजी के दौरान अपने साथी विराट कोहली के साथ ताल से ताल मिलाकर 'रनिंग बिटवीन द विकेट' कमाल की रही।

इतना ही नहीं एक मौके पर रोहित शर्मा ने रन आउट होने से बचने के लिए अपने क्रिज के अंदर पहुंचने के लिए पूरे जोर से ड्राइव लगाई और रन आउट होने से बचे। कोहली भी अपने साथी रोहित शर्मा के इस कोशिश को देखकर खासा खुस नजर आए और ताली बजाते हुए दिखाई दिए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार