March 22 (CRICKETNMORE) - इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले रनमशीन विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

Advertisement

कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने और शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने आईपीएल 2016 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 81 की औसत से 973 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 शतक बनाए थे, जो एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं।

Advertisement

इसके अलावा कोहली आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। 2018 के लिए उन्हें आरसीबी ने 17 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

आईपीएल के पिछले 10 सीजन से लगातार कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा है। इस बार भी वह आरसीबी के लिए ही खेलेंगे।

कोहली ने आईपीएल में अब तक खेले गए 149 मैचों में 37.44 की औसत से 4418 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 113 रन रहा है।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार