आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में महज कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। इस बीच भारतीय फैंस के उत्साह को और बढ़ाने के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने एक छोटी से वीडियो क्लिप जारी की है जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक दूसरे से मजेदार बातचीत की।

Advertisement

इस वीडियो में विराट कोहली पंत को ये बता रहे थे कि टी-20 वर्ल्ड कप में छक्का जड़ना बहुत जरूरी होता है। पंत ने फिर कहा कि वो छक्के जमाने की कोशिश कर रहे हैं और धोनी का नाम लेते हुए कहा कि भारत को वर्ल्ड कप एक विकेटकीपर ने छक्का जड़कर दिलाया था।

Advertisement

इस वीडियो में कोहली ने कहा,"ऋषभ, टी-20 क्रिकेट में छक्के लगाने से मैच जीते जाते हैं।"

 इसका जवाब देते हुए पंत ने कहा,"आप फिक्र मत करो भईया मैं हर दिन प्रैक्टिस कर रहा हूं। वो एक विकेटकीपर ही था जिसने भारत को छक्का लगाकर वर्ल्ड कप जिताया था।"

कोहली ने फिर पंत को जवाब देते हुए कहा," हां लेकिन भारत को फिर माही भाई जैसा विकेटकीपर नहीं मिला।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार