मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। मुंबई के इस फैसले के बाद आरसीबी ने फिल साल्ट के चौके से पारी का आगाज़ किया, लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने अगली ही गेंद पर उन्हें चलता कर टीम को शुरुआती झटका दिया।

Advertisement

पहले ओवर में विकेट गिरने के बावजूद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने आक्रामक अंदाज़ में पारी को आगे बढ़ाया। पावरप्ले में टीम का स्कोर 73/1 पहुंच गया। पडिक्कल ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि कोहली ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

कोहली के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाज़ी की और 32 गेंदों में 64 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने इस ओवर में दोनों अहम विकेट चटकाए।

पारी के अंतिम ओवरों में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने बोल्ट और बुमराह को लंबे छक्के लगाए और स्कोर को 220 पार पहुंचाया।

हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट चटकाए। हालांकि, गेंदबाज़ों ने रन गति पर लगाम नहीं लगाई। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 29 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके। सेंटनर, चाहर और जैक्स भी विकेट से खाली हाथ रहे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

अब मुंबई इंडियंस को जीत दर्ज करने के लिए 222 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल करना होगा। देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह की वापसी के बाद क्या बल्लेबाज़ इस चुनौती को पार कर पाएंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार