Stuart Broad Support Virat Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि बीसीसीआई (BCCI) आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं करना चाहती। इन खबरों से ICT फैंस को झटका लगा है और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) भी ऐसी खबरों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। आलम ये है कि ब्रॉड ने विराट से जुड़ी इन सभी रिपोर्ट्स को झूठा बता दिया है।

Advertisement

स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने एक्स अकाउंट से एक ट्वीट करके टी20 वर्ल्ड कप में विराट का सेलेक्शन ना होने की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। वो विराट के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने इन खबरों को महज़ अफवाह बताया है। 

Advertisement

उन्होंने लिखा, 'ये सच नहीं हो सकता।  फैंस के नजरिए से आईसीसी अमेरिका में भी मैचों का आयोजन करा रहा है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाना है। विराट दुनिया के किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा आकर्षण हैं, मुझे यकीन है कि उन्हें चुना जाएगा।'

क्या चाहती है बीसीसीआई

रिपोर्ट्स के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई का मानना है वेस्टइंडीज की स्लो पिच पर कोहली कारगार साबित नहीं होंगे जिस वजह से वो विराट की जगह अन्य युवाओं को मौका देने के पक्ष में है। उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली से बेहतर हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि अगर विराट कोहली आगामी आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते तो उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चुने जाने वाले सभी दरवाजे बंद हो जाएंगे। ऐसे में कोहली के लिए आईपीएल टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने का आखिरी मौका होगा। यहां उन्हें असाधारण खेल दिखाना होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार