ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले WTC फाइनल में ट्रैविस हेड एक खास रिकॉर्ड के करीब हैं। वह विराट कोहली के ICC फाइनल्स वाले रिकॉड को तोड़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम को हेड से एक बार फिर इस फाइनल में शानदार प्रदर्शन की जरुरत होगी। अब देखने वाली बात होगी कि क्या वे इस मौके को भुना पाते हैं।

Advertisement

11 जून को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल वैसे तो टीम टाइटल की जंग होगी, लेकिन साथ ही एक पर्सनल रिकॉर्ड पर भी सबकी नजर होगी। जी हां, ट्रैविस हेड विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ रन दूर हैं।

Advertisement

विराट कोहली ने अब तक 9 ICC फाइनल्स में भारत के लिए कुल 411 रन बनाए हैं। वहीं ट्रैविस हेड ने महज 3 पारियों में ही 318 रन ठोक दिए हैं और वो भी तीनों बार इंडिया के खिलाफ। इनमें शामिल हैं दो यादगार सेंचुरी एक 2023 के WTC फाइनल में और दूसरी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अहमदाबाद में।

हेड का ICC फाइनल्स में एवरेज 100 से ऊपर का है। उनके स्कोर रहे हैं: 163, 18 और 137। ऐसे में अगर हेड इस फाइनल में 94 रन बना लेते हैं तो वो विराट कोहली को पीछे छोड़कर ICC फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ICC फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  • विराट कोहली (भारत) – 411
  • रोहित शर्मा (भारत) – 322
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 320
  • ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) – 318
  • माहेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 270
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 262
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 247

फिलहाल इस लिस्ट में विराट टॉप पर हैं (411 रन), जबकि रोहित शर्मा (322) और कुमार संगकारा (320) उनसे थोड़े ही पीछे हैं। हेड अभी चौथे पायदान पर हैं, लेकिन मौका है कि वो एक ही मैच में टॉप पर पहुंच जाएं।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

वैसे यह बात भी दिलचस्प है कि विराट को ICC फाइनल्स में अभी तक एक भी सेंचुरी नहीं मिली है, जबकि हेड दो फाइनल्स में दो शतक जमा चुके हैं। अब देखना होगा कि क्या विराट का ताज 11 जून बुधवार को छिनता है या हेड को रोक पाती है अफ्रीकी गेंदबाजी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार