इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 66 रनों की जीत के बाद टीम इंडिया की चौतरफा तारीफ हो रही है लेकिन भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम सेलेक्शन को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल का नाम नदारद था जिसके बाद पूर्व विस्फोटक ओपनर ने टीम-मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है। चहल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज के पहले तीन मैचों में खेले थे लेकिन वो असरदार साबित नहीं हुए।

Advertisement

सहवाग ने कहा, "आप एक मैच के बाद गेंदबाजों को निशाना बनाते हैं, लेकिन आपने केएल राहुल को 4 मैच दिए और फिर उन्हें 5वें मैच में बाहर बैठा दिया। इसलिए, अगर आप गेंदबाजों को भी उतने मौके देंगे तो उनके लिए भी कुछ मैच खराब होंगे। अगर चहल की जगह जसप्रीत बुमराह होते और उनके 4 मैच खराब जाते, तो क्या आप बुमराह को बाहर करने के बारे में सोचेंगे? नहीं, आप कहेंगे कि वो एक अच्छा गेंदबाज है और वो वापसी करेगा।”

आपको बता दें कि चहल को टी-20 सीरीज में तीन मैचों में मौका दिया गया था लेकिन वो हर मैच में महंगे साबित हुए और वो विकेट लेने के लिए भी संघर्ष करते हुए दिखे। तीन में से दो मैचों में उन्होंने 40 से अधिक रन लुटाए, जबकि दूसरे में उन्होंने 34 रन दिए। जहां तक ​​विकेटों की बात है तो चहल ने हर मैच में सिर्फ एक रही विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार