ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। इस साल यह बड़ा टूर्नामेंट भारत में 5 अक्टूबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। इसी बीच अब टूर्नामेंट को लेकर भविष्यवाणी करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। श्रीलंका टीम के दिग्गज गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने भी टूर्नामेंट को लेकर उन चार टीमों का चुनाव किया है जो उनके अनुसार इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल खेल सकती है।

Advertisement

मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि इस साल भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया... यह चार टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचेगी। गौर करने वाली बात यह है कि मुरलीधरन ने यहां श्रीलंका टीम का नाम नहीं लिया। यही वजह है वीरेंद्र सहवाग ने अपने श्रीलंकाई दोस्त यानी मुथैया मुरलीधरन से मजे लिये हैं।

Advertisement

दरअसल, जब मुरलीधरन से यह सवाल किया गया कि वो चार टीमें कौनसी होंगी जो इस साल सेमीफाइनल खेल सकती है। तब मुरलीधरन ने श्रीलंका का नाम नहीं लिया। यहां वीरेंद्र सहवाग ने मुरलीधरन को छेड़ा। सहवाग बोले, 'मुरली यहां तुम थोड़ा झूठ बोल सकते हो और श्रीलंका को यहां जोड़ सकते हो।'

बता दें कि बीते समय में श्रीलंका की टीम उतनी मजबूत नज़र नहीं आई है जितना वह पहले हुआ करती थी। हालांकि आखिरी एशिया कप श्रीलंका (अपने घर पर) ने ही जीता था। ऐसे में लंकाई फैंस यह उम्मीद करेंगे कि इस साल वनडे वर्ल्ड कप में उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करे। श्रीलंका के पास इस टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाने का एक अच्छा मौका होगा क्योंकि इस साल यह टूर्नामेंट एशियाई कंट्री (भारत) में खेला जा रहा है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि बड़े टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम कुछ खास करके दिखा पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार