आईपीएल 2022 में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय कर लिया है। आज यानि बुधवार (25 मई) को आरसीबी का मुकाबला पहले एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने वाला है जिसके लिए दोनों ही टीम तैयार नज़र आ रही है। इसी बीच अब भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी से काफी खुश नज़र आ रहे है और उन्होंने आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आढ़े हाथ भी लिया है। 

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने सीज़न में बैंगलोर की सफलता का श्रेय कप्तान फाफ और कोच संजय बांगर को दिया। इसी बीच उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी पर भी बात की और कहा कि वह अपनी कप्तानी में काफी ज्यादा बदलाव करते थे, जो कि डु प्लेसिस की कप्तानी में इस सीज़न देखने को नहीं मिली है।

Advertisement

सहवाग बोले, 'नए कोच संजय बांगर और नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस के आने से आरसीबी के सोचने का तरीका बदला है। हमने देखा कि कैसे विराट 2-3 मुकाबलों के बाद खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर उन्हें ड्रॉप कर दिया करते थे। लेकिन बांगर और डु प्लेसिस ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए। सिर्फ पाटिदार को अनुज रावत की जगह लाया गया। इसके अलावा मुझे नहीं लगता टीम में खराब प्रदर्शन के कारण कोई चेंज हुआ है।'

नवाब ऑफ नजफगढ़ के नाम से प्रसिद्ध वीरू ने आगे कहा कि अगर इस सीज़न फाफ की जगह किसी भारतीय खिलाड़ियों को टीम का कप्तान नियुक्त किया जाता तो उसे प्रेशर में विराट कोहली की सलाह माननी ही पड़ती। लेकिन फाफ डु प्लेसिस के आने से ऐसा नहीं हुआ है। बांगर भी विराट के साथ काम कर चुके हैं इसलिए वह उनसे बातचीत कर सकता है।

बता दें कि आज का एलिमिनेटर मुकाबला आरसीबी और लखनऊ दोनों ही टीमों के लिए काफी जरुरी होने वाला है, क्योंकि जो भी टीम यहां मैच गंवाएगी उसे सीधा अपने बैग पैक करके घर लौटना होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार