रोहित शर्मा पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, कहा-'अगर चोटिल है तो आराम करे'

Updated: Tue, Jan 26 2021 20:37 IST
Cricket Image for रोहित शर्मा पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, कहा-'अगर चोटिल है तो आराम करे' (Rohit Sharma and Sehwag)

मुंबई इंडियंस के कप्तान तथा बेहतरीन भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा रहे है। वो किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 18 अक्टूबर को हुए मैच के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से बाहर है और उनकी जगह कीरोन पोलार्ड ने टीम की बागडोर संभाली है। 

रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है और उनकी जगह केएल राहुल को भारत का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में नहीं चुने जाने के बाद एक खबर आई थी और उसके अनुसार बीसीसीआई रोहित के फिटनेस की जांच करेगी और उसके बाद उनको लेकर विचार किया जाएगा। 

अब रोहित शर्मा को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि रोहित की इंजरी को लेकर कोई भी खबर पक्की नहीं है और मीडिया को इसके बारे में सवाल करके सभी चीजों को साफ करना चाहिए। 

इसके अलावा सहवाग ने रोहित शर्मा की आलोचना करते हुए कहा है की अगर वो चोटिल है तो उन्हें आराम करना चाहिए। सहवाग ने यह बात इसलिए कही क्योंकि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के सभी मैचों के दौरान स्टेडियम में देखा गया है।

सहवाग ने साथ में यह भी कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देना चाहिए ताकि लोगों के सामने चीजें साफ हो जाए और उनके मन में कोई सवाल ना हो। इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि आज कल तो किसी बयान की भी जरुरत नहीं है, अगर कुछ कहना है तो आप सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते है। 

सहवाग ने कहा कि अगर वो चोटिल और अच्छा महसूस नहीं कर रहे है तो उन्हें आराम करना चाहिए ताकि वो जल्द से जल्द टीम के लिए खेलते हुए नजर आए। 
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें