मुंबई इंडियंस के कप्तान तथा बेहतरीन भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा रहे है। वो किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 18 अक्टूबर को हुए मैच के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से बाहर है और उनकी जगह कीरोन पोलार्ड ने टीम की बागडोर संभाली है। 

Advertisement

रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है और उनकी जगह केएल राहुल को भारत का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में नहीं चुने जाने के बाद एक खबर आई थी और उसके अनुसार बीसीसीआई रोहित के फिटनेस की जांच करेगी और उसके बाद उनको लेकर विचार किया जाएगा। 

Advertisement

अब रोहित शर्मा को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि रोहित की इंजरी को लेकर कोई भी खबर पक्की नहीं है और मीडिया को इसके बारे में सवाल करके सभी चीजों को साफ करना चाहिए। 

इसके अलावा सहवाग ने रोहित शर्मा की आलोचना करते हुए कहा है की अगर वो चोटिल है तो उन्हें आराम करना चाहिए। सहवाग ने यह बात इसलिए कही क्योंकि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के सभी मैचों के दौरान स्टेडियम में देखा गया है।

सहवाग ने साथ में यह भी कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देना चाहिए ताकि लोगों के सामने चीजें साफ हो जाए और उनके मन में कोई सवाल ना हो। इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि आज कल तो किसी बयान की भी जरुरत नहीं है, अगर कुछ कहना है तो आप सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते है। 

सहवाग ने कहा कि अगर वो चोटिल और अच्छा महसूस नहीं कर रहे है तो उन्हें आराम करना चाहिए ताकि वो जल्द से जल्द टीम के लिए खेलते हुए नजर आए। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार