कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। वहीं, इस हार ने हैदराबाद के फैंस को काफी निराश किया है। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने कछुए की तरह बल्लेबाज़ी की जो वीरेंद्र सहवाग को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

Advertisement

हैदराबाद की टीम ने अपने 20 ओवरों में केवल 115 रन बनाए और यही कारण है कि भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने SRH बल्लेबाजों को ट्रोल किया है और उन्हें 'नींद की गोलियां' करार दिया है। सहवाग ने साथ में ये भी कहा कि SRH की पारी के डेथ ओवरों में उन्हें नींद आ गई थी।

Advertisement

सहवाग ने अपने शो वीरुगिरी डॉट कॉम में बोलते हुए कहा, “हैदराबाद ने रॉय और साहा के साथ शुरुआत की लेकिन दोनों तेजी से डगआउट में लौट आए। इसके बाद विलियमसन और गर्ग ने पारी को थोड़ा संभाला। लेकिन ये इतना धीमा विकेट था और इतनी धीमी गति से रन बनाए जा रहे थे कि टीवी स्क्रीन पर भी एक मैसेज आ गया - 'सॉरी फॉर द इंटरप्ट'।

आगे बोलते हुए सहवाग ने कहा, "इसके बाद अब्दुल समद आए और उन्होंने तीन छक्के लगाए। लेकिन वो भी 25 रन बनाकर आउट हो गए। बाकी बल्लेबाज नींद की गोलियों की तरह काम कर रहे थे और मैं आखिरी के चार ओवरों में सो गया। जब मैं उठा तो मैंने पाया कि हैदराबाद ने 20 ओवरों में 115/8 रन बनाए।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार