टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। RCB में शामिल होने से पहले चहल ने मुंबई इंडियंस के लिए केवल एक सीजन खेला था। चहल को मुंबई के साथ अपने तीन साल के प्रारंभिक कार्यकाल के दौरान सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। चहल ने एक खौफनाक कहानी सुनाई है और बताया कि जब वो मुंबई की टीम में थे तब उन्हें निकट-मृत्यु का सामना करना पड़ा था जिसने उसे जीवन का एक मूल्यवान सबक सिखाया।

RR फ्रैंचाइजी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें चहल की बातें सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। चहल इस वीडियो में 2 मिनट 50 सेकेंड से बोलना शुरू करते हैं। चहल ने कहा था, 'मेरी यह स्टोरी कुछ लोगों को पता है। मैंने कभी बताया नहीं 2013 की बात है, तब मैं मुंबई इंडियंस का हिस्सा था।'

चहल ने आगे कहा, ' मैच के बाद गेट-टूगेदर था। एक प्लेयर जो काफी नशे में थे। मैं नाम नहीं लूंगा उनका। उन्होंने मुझे आवाज लगाई काफी देर तक घूरा। मैं जब वहां पहुंचा तो मुझे बाहर बालकनी से नीचे लटका दिया। मेरे हाथ उसके गले पर लिपटे हुए थे। अगर मेरा हाथ छूट जाता तो मैं 15वीं मंजिल से नीचे गिर जाता।'

युजवेंद्र चहल के इस खुलासे के बाद जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इसपर रिएक्ट किया है। सहवाग ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उस खिलाड़ी का नाम बताना जरूरी है, जिसने चहल के मुताबिक उसके साथ नशे की हालत में ऐसा किया था। अगर सच है, तो इसे मजेदार नहीं माना जा सकता है, यह जानना महत्वपूर्ण है कि क्या हुआ और इसकी गंभीरता को देखते हुए क्या कार्रवाई की गई।'

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार