5 नवंबर। भारतीय टीम ने रविवार को यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से मात दी। यह दोनों देश पहली बार भारतीय सरजमी पर टी-20 सीरीज खेल रहे हैं।

Advertisement

मेहमान टीम द्वारा दिए गए 110 रनों के लक्ष्य को भारत ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

आपको बता दें कि आज महान विराट कोहली का बर्थडे है। ऐसे में इस अवसर पर हर किसी को बधाई देने वाले वीरेंद्र सहवाग कैसे पीछे रह सकते थे।

सहवाग ने ट्विटर पर कोहली को बर्थडे की बधाई भी दी और साथ ही दिवाली के धनतेरस पर भी बधाई दी। सहवाग जब भी किसी के बारे में ट्विट करते हैं वो बेहद ही खास और मजाकिया होता है।

सहवाग ने कोहली को आने वाले सालों में धमाकेदार परफॉर्मेंस करने की बधाई दी है और साथ ही उम्मीद जगाई है कि विराट भारतीय टीम को काफी आगे ले जाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार