13 अगस्त, रियो (CRICKETNMORE)। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने दोस्त और विरोधी पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के जन्मदिवस के मौके पर अपने ही अंदाज में विश किया है। आज अख्तर 41 साल के हो गए हैं। कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

Advertisement

सहवाग ने अपने दोस्त अख्तर के लिए अपने सोशल नेटवर्क साइट पर एक फनी वीडियो पोस्ट की है जिसे देखकर क्रिकेट फैन्स बिना हंसे नहीं रह रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अख्तर का बर्थडे बनानें के लिए ट्वीटर पर #ShoaibKiBirthdayViruKiParty के नाम से एक हैश टैग शुरु कर दिया है। सहवाग ने क्रिकेट प्रेमियों से अनुरोध किया कि इस हैश टैग के साथ अख्तर को जन्मदिन की बधाई दें। विराट कोहली का खुलासा, कहा इस गेंदबाज से मुझे लगता है डर

Advertisement

सहवाग के इस अंदाज से क्रिकेट प्रेमी ट्वीटर पर जमकर मजा ले रहे हैं। आपको बता दें कि अख्तर का जन्म 13 अगस्त 1975 को रावलपिंडी में हुआ था। अख्तर ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से बड़े- बड़े बल्लेबाजों की नींद हराम करी थी। अपने करियर में अख्तर ने कुल 46 टेस्ट मैच खेलकर 178 विकेट चटकाए तो वहीं वनडे में 163 मैच में 247 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे थे।

गौरतलब है कि अपने पहले वनडे मैच में सहवाग शोएब अख्तर की गेंद पर आउट हुए।

यहां देखिए सहवाग का वह ट्वीट जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमी अख्तर का मजाक मना रहे हैं..

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार