भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को ससेक्स के लिए काउंटी में डेब्यू करने के लिए अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा, क्योंकि उनके वीजा जारी करने में देरी से वह सीजन के पहले काउंटी चैम्पियनशिप मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ससेक्स के प्रदर्शन निदेशक कीथ ग्रीनफील्ड ने वीजा में देरी के मुद्दे पर कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए विदेशी खिलाड़ियों को इंग्लैंड में लाना मुश्किल हो रहा है।

Advertisement

ग्रीनफील्ड ने कहा, "मौजूदा माहौल में विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित करना काफी मुश्किल है। हमने पुजारा के शुरुआती अनुबंध पर फिर से बातचीत की, ताकि वह अधिक काउंटी चैंपियनशिप और रॉयल लंदन कप मैचों के लिए वापसी कर सकें और बाद में वीजा आवश्यकताओं को बदला जा सके।"

Advertisement

पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप और रॉयल लंदन वन-डे कप प्रतियोगिता के लिए ससेक्स टीम में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड की जगह ली थी। वह अपने पहले बच्चे के लिए अपने घर रहना चाह रहे थे। क्लब ने इसके लिए सहमति व्यक्त की और उन्हें 2022 सीजन के लिए उनकी जगह पुजारा को टीम में शामिल किया।

ससेक्स ने कहा कि क्लब पुजारा के नियमित संपर्क में है और नॉटिंघमशायर के खिलाफ सीजन के पहले मैच के लिए उपलब्ध होने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।

ससेक्स ने कहा, "हालांकि वीजा जारी करने में देरी के कारण यह विदेशी बल्लेबाज अगले सप्ताह तक उपलब्ध नहीं होगा।"

पुजारा अब भी सहमति के अनुसार पहले छह मुकाबलों में से काउंटी चैंपियनशिप क्रिकेट के पांच राउंड के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसकी शुरुआत अगले हफ्ते डबीर्शायर से होगी। वह सीजन में बाद में रॉयल लंदन कप और कुछ अतिरिक्त चार दिवसीय खेलों के लिए भी वापसी करेंगे।

Advertisement

ससेक्स के मुख्य कोच इयान सैलिसबरी ने कहा, "बेशक मैं बेहद निराश हूं कि हमारे पास सीजन के शुरुआती दिन के लिए पुजारा उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन हमें आगे बढ़ना चाहिए।

ससेक्स सत्र की शुरूआत 7 अप्रैल से नॉटिंघमशायर की मेजबानी करेगा।

बता दें पुजारा फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार